विचक्षण जैन विद्यापीठ में अभिभावकों ने सीखे पेरेंटिंग के महामंत्र।

कुम्हारी। विगत दिनों स्थानीय विचक्षण जैन विद्यापीठ में अभिभावकों के लिए एक विशेष पेरेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर सीए संतोष जैन रहे, जिन्होंने 300 से अधिक उपस्थित अभिभावकों को इफेक्टिव पेरेंटिंग के 6 महामंत्र सरल एवं रोचक शैली में बताए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य ए.के. सिंह द्वारा अभिभावकों के स्वागत भाषण से हुआ। इसके पश्चात ट्रस्ट मंडल के महासचिव राजेश गिड़िया ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी बच्चे के संपूर्ण विकास और सशक्त करियर निर्माण के लिए विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
मुख्य वक्ता सीए संतोष जैन ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया कि किस प्रकार बच्चों को समय-समय पर छोटे-छोटे प्रोत्साहन और पुरस्कार देकर उनमें आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और बेहतर प्रदर्शन की भावना विकसित की जा सकती है। उनकी प्रस्तुति को अभिभावकों ने अत्यंत प्रेरणादायक और व्यवहारिक बताया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के 10 श्रेष्ठ विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया साथ ही विद्यार्थियों ने भी मंच से अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि किस प्रकार विद्यालय उनके शैक्षणिक, नैतिक एवं सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर संस्था के ट्रस्ट मंडल से अध्यक्ष राजेश सावनसुखा, सुरेश कांकरिया, सम्पत झांबक, सीए विजय मालू, कोषाध्यक्ष सुनील गोलछा, स्वप्निल जैन एवं ऋषभ जैन सहित समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *