
कुम्हारी | श्री रावतपुरा सरकार स्कूल, कुम्हारी में आयोजित विज्ञान मेले मे छात्रों की वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा दिया। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ कैंपस डायरेक्टर डॉ. एस प्रकाश राव और नर्सिंग प्रिंसिपल डॉ. वर्निश ने किया।
विज्ञान के विविध आयामों पर केंद्रित इस मेले में छात्रों ने सौर ऊर्जा, रोबोटिक्स, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी जैसे विषयों पर आधारित आकर्षक और ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें ‘चंद्रयान’, ‘स्वचालित स्ट्रीट लाइट’, ‘होलोग्राम’, ‘टेस्ला कॉइल’, ‘नदी शोधक’ तथा ‘हार्मोनोडायलिसिस’ जैसे प्रोजेक्ट्स विशेष रूप से प्रशंसा का केंद्र रहे।
छात्रों ने अपने मॉडल्स के माध्यम से जटिल वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल व रोचक तरीके से समझाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल डी. एन. राय ने सभी प्रतिभागी छात्रों एवं उनके मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की।
इस आयोजन ने छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित किया, बल्कि स्कूल के शिक्षा के प्रति समर्पण को भी रेखांकित किया।

