Breaking News
20 Jun 2026, Sat

पेपर रोल से लदी गाड़ी पलटी घंटो सड़क पर रही जाम की स्थिति।

मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस भी घण्टों जाम में फंसी रही।

कुम्हारी। नेशनल हाईवे-53 पर शुक्रवार को अचानक हुए सड़क हादसे के बाद ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। घटना के मुताबिक दुर्ग से रायपुर की ओर जा रही दोना-पत्तल बनाने वाले पेपर रोल से लदी एक गाड़ी तड़के करीब 3:30 बजे खारुन नदी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि हादसा रात के वक्त हुआ था, लेकिन जैसे ही सुबह वाहनों का दबाव बढ़ा, करीब 6:30 बजे से हाईवे पर भीषण जाम की स्थिति निर्मित हो गई।

इस   हादसे के कारण खारुन नदी से लेकर साईं मंदिर तक नेशनल हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। सुबह 7:30 बजे तक सड़क पर बिखरे पेपर रोल को हटा तो लिया गया था, लेकिन तब तक जाम इतना बढ़ चुका था कि स्थिति सामान्य होने में सुबह के 11:00 बज गए। इस दौरान ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारी, स्कूल बसें और सबसे संवेदनशील रूप से एम्बुलेंस घंटों तक रेंगती नजर आईं। 

इस जाम की स्थिति के मद्देनजर आवागमन सुचारू करने के लिए सुबह से ही दुर्ग ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद नजर आई कुम्हारी से रायपुर की ओर जाने वालों को पुराने पुल से भेजा गया। सड़क पर बिखरे पेपर रोल को क्रेन और हाइड्रा की मदद से हटाकर व्यवस्थित किया गया। लंबी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था को पुनः सुचारू किया गया। 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *