Breaking News
28 Jun 2026, Sun

राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस पर पालिका अध्यक्ष श्रीमति मीना वर्मा ने बच्चों को पिलाई पोलियो ड्रॉप।

कुम्हारी। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत रविवार दिनांक 28/06/26 को शासकीय कन्या शाला बाजार चौक में स्वास्थ्य विभाग कुम्हारी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति मीना वर्मा ने बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग कुम्हारी के स्टाफ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रही। अध्यक्ष श्रीमति वर्मा ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य ही हमारे उज्जवल भविष्य की नींव हैं उन्होंने पालिका क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील किया कि जिनके भी परिवार में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे हैं वे सभी अपने बच्चों को इस पल्स पोलियो अभियान का हिस्सा बनाएं साथ ही ‘दो बूंद जिंदगी की’ जरूर पिलाए ताकि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे पोलियो मुक्त समाज का निर्माण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी हैं हमारी कोशिश होनी चाहिए कि क्षेत्र का एक भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से छूट न जाए साथ ही उन्होंने जानकारी साझा करते हुए बताया कि आज रविवार को कन्या शाला में पल्स पोलियो आयोजित हैं परन्तु सोमवार से घर घर जाकर हमारे स्वास्थ्य विभाग तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मितानिन बहनों द्वारा बच्चों को दो दिनों तक पोलियो ड्रॉप की दवा पिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *